नगर के गाजीपुर तिराहा स्थित राजकीय आईटीआई में छात्रों को स्मार्ट फोन का वितरण करते मुख्य अतिथि ज?
- फोटो : MAU
मऊ। राजकीय आईटीआई बुनाई विद्यालय परिसर में सोमवार को टैबलेट/स्मार्ट फोन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 605 लाभार्थियों में इनका वितरण किया गया। मुख्य अतिथि मनोज कुमार राय तथा नूपुर अग्रवाल ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान राजकीय आईटीआई मऊ के 225, राजकीय आईटीआई मुहम्मदाबादगोहना के 200, कौशल विकास मिशन के अंतर्गत संचालित 180 लाभार्थियों को टैबलेट/स्मार्ट फोन बांटे गए। जनपद के नोडल अधिकारी तथा अपर जिलाधिकारी भानु प्रताप सिंह कहा कि जनपद में 29375 टैबलेट/स्मार्ट फोन शासन से मिले हैं। जल्दी ही इनका वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम में अनुराग सिंह तहसीलदार सदर, संजीव कुमार जैन प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई, एमआर प्रजापति जिला सेवायोजन अधिकारी, योगेंद्र यादव, अंकित कुमार राय, गोपाल दुबे तथा विभिन्न लाभार्थी उपस्थित रहे।