फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सरयू नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि से तटवर्ती इलाकों में दहशत

विज्ञापन
बाढ्र - फोटो : संवाद
विज्ञापन
दोहरीघाट। सरयू नदी के जलस्तर में हो रही लगातार वृद्धि से नगर सहित तटवर्ती इलाकों के लोगों के माथे पर चिंता की लकीरें दिखाई देने लगी है। 24 घंटा में नदी के जलस्तर में 15 सेमी की वृद्धि दर्ज की गई।
विज्ञापन

पहाड़ी और मैदानी इलाकों में लगातार हो रही बारिश से नदी में उफान आ गया है। 24 घंटे में 15 सेमी की की रफ्तार से नदी का जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती इलाकों के लोगों मेें चिंता सताने लगी है। नदी के जलस्तर पर नजर डाला जाए तो गौरीशंकर घाट पर नदी का जलस्तर रविवार को 68.65 मीटर रहा।
शनिवार को 68.50 मीटर था। 24 घंटे में नदी के जलस्तर 15 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई। नदी खतरा बिंदु 69.90 मीटर है। नदी के उग्र रुप धारण करने से नगर की ऐतिहासिक धरोहर मुक्तिधाम, भारत माता मंदिर, खाकी बाबा की कुटी, दुर्गा मंदिर, लोक निर्माण विभाग का डाक बंगला, डीह बाबा का मंदिर, शाही मस्जिद, हनुमान मंदिर का अस्तित्व खतरा में पड़ गया है। वहीं धनौली रामपुर, नई बाजार, नौली, चिऊंटीडांड़, लामी, तारनपुर, कादीपुर, हरधौली, बहादुरपुर, बुढावर, पतनई, सरयां, ठिकरहिया, नगरीपार, रसूलपुर, सूरजपुर गांवों के किसानों फसल के नुकसान की चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें