फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान 2026 का समापन हुआ। प्रशिक्षण वर्ग में दूसरे दिन कुल पांच सत्र आयोजित किए गए, जिसमें वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति-नीति और भविष्य की कार्ययोजनाओं से अवगत कराया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दूसरे दिन अष्टम सत्र में मीडिया प्रबंधन, सोशल मीडिया तथा एआई को लेकर प्रदेश प्रवक्ता आनंद दुबे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बारीकियों पर प्रकाश डाला।
वहीं नवम सत्र में विचार परिवार के विषय पर हरिचरण कुशवाहा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। जबकि दशम सत्र में कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने सरकार की गरीब कल्याण योजनाओं तथा उनके क्रियान्वयन में संगठन की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।
विज्ञापन

इसी तरह ग्यारहवें सत्र में राजेंद्र भंडारी राजू ने कार्य विस्तार एवं चुनाव प्रबंधन पर प्रकाश डाला। जिला प्रशिक्षण वर्ग में जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य, क्षेत्रीय महामंत्री सुनील कुमार गुप्त, मुन्ना दुबे, रामविलास चौहान, मनोज राय, श्रीराम सोनकर, उमेश पांडेय, उत्पल राय, संगीता द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें