चिकित्सा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में विशिष्ट पहचान रखने वाले डा. इकबाल उस्मानी की तीसरी पुण्यतिथि पर रविवार को उस्मानिया अस्पताल दरगाह पर विविध कार्यक्रम आयोजित हुए।
नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में सैकड़ों मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। नि:शुल्क दवाइयां वितरित की गईं। विभिन्न प्रतिष्ठित और दवा निर्माता कंपनियों ने इस शिविर में विशेष योगदान दिया।
ज्ञान विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतिभावान छात्रों को पुरस्कार दिया गया। भीषण ठंड को देखते हुए असहायों को कंबल वितरित किया गया।
नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में डा.अनिल तिवारी, डा. एसएस शाही, डा.सीमा शाही, डा. यूसुफ, संजय वर्मा, डा. एम मिश्रा, डा. आसिफ उस्मानी, और डा. नासिर अली ने सैकड़ों मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
इस शिविर में डा. रेड्डी, मेन काइंड, ल्यूपिन, इंट्रालेब, सिद्धिहेल्थ केयर आदि दवा कंपनियों ने नि:शुल्क औषधि वितरण में विशेष योगदान दिया। इस अवसर पर क्षेत्र के दर्जनों असहायों को कंबल वितरित किया गया।
इस अवसर पर समाजसेवी और शिक्षाविद हरिश्चंद यादव ने कहा कि डा. इकबाल उस्मानी ने चिकित्सा के माध्यम से मानवता की सेवा में एक मिसाल कायम की।
डा. इकबाल के पौत्र एवं हेल्थ केयर इंडिया वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष डा. राशिद उस्मानी ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।
इस दौरान डा. आरिफ उस्मानी, डा. दिलसाद, बीएन पंाडेय, सुनील तिवारी, रमेश यादव, सुदामा चौहान और नन्हें भाई आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंद्रदेव शर्मा और संचालन हयात अली ने किया।