फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: फूलन देवी के संघर्ष को याद कर दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
मधुबन में  पूर्व सांसद  फूलन देवी की जयंती पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह  को संबो​धित करते सपा प
विज्ञापन
दुबारी। मधुबन तहसील क्षेत्र में वीरांगना एवं पूर्व सांसद फूलन देवी की जयंती पर श्रद्धांजलि एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

उन्होंने फूलन देवी के जीवन, संघर्ष और सामाजिक परिस्थितियों का उल्लेख करते हुए उनके योगदान को याद किया।
श्यामलाल पाल ने कहा कि फूलन देवी के संघर्ष और जीवन को सम्मान देने का काम सपा संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव ने किया। उन्होंने कहा कि नेताजी ने फूलन देवी को देश के उच्च सदन तक पहुंचाकर वंचित और पिछड़े वर्गों के राजनीतिक प्रतिनिधित्व का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि फूलन देवी का जीवन कठिन परिस्थितियों से भरा रहा। उनके संघर्ष ने सामाजिक न्याय, सम्मान और समानता जैसे मुद्दों पर विमर्श को मजबूती दी।
समारोह में सपा जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव, सगड़ी विधायक एचएन सिंह पटेल, गुड्डू चौधरी, राजेंद्र मिश्रा, रामायण यादव, अध्याय शंकर यादव, जयप्रकाश साहनी, विजय शंकर यादव, विजय यादव, सतीश यादव, शैलेंद्र यादव और अल्ताफ अंसारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें