फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी में 12 बेड पर आक्सीजन की आपूर्ति शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर क्षेत्रीय विधायक श्रीराम सोनकर के सहयोग और पीएम केयर्स योजना के अंतर्गत निर्मित ऑक्सीजन प्लांट से बुधवार को सीएचसी के 12 बेड पर ऑक्सीजन की आपूर्ति शुरू कर दी गई। ऑक्सीजन की आपूर्ति शुरू होने से आकस्मिक इलाज और ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे मरीजों के इलाज में काफी आसानी हो जाएगी।
विज्ञापन

विगत वर्ष करोना माहमारी काल में ऑक्सीजन की कमी से पूरे देश में लाखों मौतें हुई थी भविष्य से समस्या से निजात को लेकर केंद्र सरकार द्वारा सभी प्रदेश के अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना की योजना बनाई है। इसके लिए आकस्मिक पीएम केयर्स फंड की स्थापना की गई थी। इस योजना के अंतर्गत जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए गए हैं।
मुहम्मदाबाद गोहना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी लगभग 30 लाख की लागत से ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण कराया गया है। इसके लिए क्षेत्रीय विधायक श्रीराम सोनकर ने भी अपने निधि से 25 लाख रुपया धन आवंटित किया है। ऑक्सीजन प्लांट पूर्ण होने के बाद बुधवार को इसका विधिवत शुभारंभ किया गया। इसके लिए सबसे पहले केंद्र के तीन कमरों में 12 बेड पर ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए कंप्रेसर मशीन और अन्य उपकरण लगाए गए हैं। सीएचसी के अधीक्षक डॉ दिनेश चंद्रा ने बताया कि ऑक्सीजन आपूर्ति शुरू होने के बाद अब यहां आकस्मिक इलाज के लिए आने वाले मरीजों को ऑक्सीजन की कमी नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें