फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: जिले में तीन लाख में से 152332 किसानों ने ही कराई फार्मर रजिस्ट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले के समस्त भूमिधर किसानों की फार्मर आईडी के बिना सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा। साथ ही आगामी पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त के लाभ से हो वंचित हो जाएंगे। अब तक 306659 किसानों में से 152332 किसानों ने ही फार्मर रजिस्ट्री कराई है।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक सत्येंद्र सिंह चौहान ने बताया कि तहसील सदर में 98939 किसानों में से 47932, मधुबन में 57958 में से 25873, घोसी में से 81083 में से 45699 और मुहम्मदाबाद गोहना से 68679 में से 32828 किसानों ने ही फार्मर रजिस्ट्री कराई है।
फार्मर रजिस्ट्री तैयार किए जाने के लिए 16 अक्तूबर से 15 नवंबर तक हर ग्राम पंचायत पर कैंप लगाया जा रहा है।
यहां पर कृषि विभाग, पंचायत विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारियों की तैनाती की गई है।
जिले के समस्त किसान तत्काल अपने-अपने ग्राम पंचायत भवन पर पहुंच कर अपनी फार्मर आईडी तैयार कराएं। इसके अतिरिक्त किसान फार्मर रजिस्ट्री यूपी एप पर स्वयं रजिस्ट्रेशन करके भी कर सकते हैं।
विज्ञापन

किसान आधार कार्ड, समस्त खतौनी और आधार पर पंजीकृत मोबाइल नंबर के साथ अपने किसी भी नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जा कर वेबपोर्टल- https:// upfr. agristack. gov.in पर फार्मर आईडी बनवा सकते हैं, इसे राजस्व विभाग के लेखपाल सत्यापित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें