फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: निकाली स्वास्थ्य यात्रा, सेहत के लिए पैदल चलने का दिया संदेश

विज्ञापन
नगर में मारवाड़ी युवा मंच के तत्वावधान में आयोजित  जागरूक स्वास्थ्य पैदल यात्रा में शामिल लोग
विज्ञापन
मऊ। मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय अभियान के तहत रविवार को मारवाड़ी युवा मंच एवं महिला चेतना शाखा के संयुक्त तत्वावधान में नगर में जागरूक स्वास्थ्य पैदल यात्रा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसमें 40 से अधिक पुरुषों, महिलाओं और बच्चों ने प्रतिभाग किया। पूरे भारत में एक साथ आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के अभियान का मुख्य उद्देश्य आमजन को नियमित पैदल चलने और सेहतमंद जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूक करना था।
यात्रा को नगर के सहादतपुरा से मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष आकाश सराफ और महिला चेतना शाखा की अध्यक्ष नमिता अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्वास्थ्य यात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने अस्पताल से बचना है, तो रोज पैदल चलना है और अच्छे स्वास्थ्य के लिए रोज पैदल चलें जैसे नारों के साथ लोगों को शारीरिक फिटनेस का संदेश दिया।
विज्ञापन

नगर के गाजीपुर तिराहा पर यात्रा के समापन के बाद लोगों को संबोधित करते हुए संगठन के वरिष्ठ सदस्य बालकृष्ण थरड ने कहा कि आज की बढ़ती भागदौड़ भरी जिंदगी में अपने लिए समय निकालना बहुत जरूरी है।
उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति के लिए पूरे दिन में एक घंटे पैदल चलना बहुत जरूरी है।
इस दौरान विजय अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, भरत थरड, बाबूलाल अग्रवाल, शंकर अग्रवाल, कार्तिक अग्रवाल, केशु अग्रवाल, पुलकित अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, श्रद्धा खंडेलवाल, राधिका थरड, अंजू थरड आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें