फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्य बहिष्कार के बीच 35 एंबुलेंस का संचालन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। सरकारी एंबुलेंस 102-108 व एएलएस के कर्मचारियों द्वारा किए कार्य बहिष्कार के चलते मरीजों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। बुधवार को भी एंबुलेंस कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार जारी रहा। हालांकि जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोपागंज में खड़ी की गई सभी एंबुलेंस को महिला अस्पताल परिसर में लाया गया है। साथ ही चालकों से वाहनों की चाभियां और मोबाइल ले लिए गए हैं। एंबुलेंस को सेवा प्रदाता द्वारा दूसरे चालकों से चलाने की कवायद की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग 35 एंबुलेंस के संलाचन की व्यवस्था की है।
विज्ञापन

जिले में कुल 53 सरकारी एंबुलेंस संचालित होती हैं। सेवा प्रदाता कंपनी द्वारा कुछ कर्मचारियों के टर्मिनेट करने की बात कही जा रही है। बावजूद इसके सैकड़ों की संख्या में एंबुलेंस कर्मचारी महिला अस्पताल में धरनारत रहे। समायोजन व ठेका प्रथा समाप्त करने सहित कुल छह मांगों को लेकर सभी एंबुलेंस कर्मचारी रविवार की रात 12 बजे से कार्य बहिष्कार पर चले गए थे। कर्मचारियों ने रात 12 बजे ही कोपागंज के बापू इंटर कॉलेज के मैदान में खड़ी कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया था। मंगलवार को देर रात प्रशासन द्वारा कार्य बहिष्कार पर कार्रवाई करते हुए एंबुलेंस को महिला अस्पताल लाया गया।
महिला अस्पताल में पुलिस बल तैनात
एंबुलेंस कर्मियों के कार्य बहिष्कार और धरने को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के दृष्टिगत महिला अस्पताल में पुलिस बल तैनात किया गया है। सैकड़ों की संख्या में एंबुलेंस कर्मी महिला अस्पताल परिसर में अपनी मांगों को लेकर धरनारत हैं। अस्पताल परिसर में महिला व पुरूष पुलिस कर्मी तैनात किए गए है। वहीं एंबुलेंस कर्मियों द्वारा एंबुलेंस संचालन बंद करने के बाद से ही शासन की कार्रवाई तेज हो गई है।
विज्ञापन

जल्द शुरू हो जाएगा एंबुलेंस का संचालन: सीएमओ
मुख्य चिकित्साधिकारी श्याम नारायण दूबे ने बताया कि जिले में संचालित 53 एंबुलेंस में 35 का संचालन प्रारंभ कराया जा रहा है। सेवा प्रदाता द्वारा ही एंबुलेंस का संचालन प्रारंभ कराया जा रहा है। मंगलवार की देर रात प्रशासन द्वारा कोपागंज के बापू इंटर कॉलेज के मैदान से सभी एंबुलेंस को महिला अस्पताल में लाकर खड़ा कराया गया है। साथ ही चालकों से एंबुलेंस की चाभियां और मोबाइल वापस ले लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें