फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईदगाहों में केवल पांच लोग पढ़ेंगे नमाज

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। पाक रमजान माह पूरा ही होने वाला है। संभवत: कल ईद हो सकती है। ईद की नमाज लोग अपने घरों में अदा करेंगे। ईदगाहों अथवा मसजिदों में केवल पांच पांच लोग ही नमाज पढ़ेंगे। कोविड गाइड लाइन का पालन कराने के लिए शहर में जोनल तथा सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी गई है। शहर के तीनों थाना क्षेत्रों में पड़ने वाली मसजिदों के आस पास पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।सभी थाना प्रभारियों को कोविड गाइड लाइन के अनुपालन कराने की जिम्मेदारी दी गई है। मंगलवार को हुई शांति समिति की बैठक में पुलिस अधीक्षक घुले सुशील कुमार ने सभी मौलानाओं और धार्मिक विद्वानों के साथ कोविड गाइड लाइन के अनुपालन को लेकर विचर विमर्श किया। एसपी ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए शासन द्वारानिर्धारित कोविड की गाइड लाइन का पालन करने का अनुरोध किया। सभी लोगों ने एक स्वर से कहा कि सरकार द्वारा घोषित गाइड लाइन का पालन किया जाएगा। मसजिदों और ईदगाहों में केवल पांच पांच लोग जाकर ईद की नमाज पढ़ेंगे। शेष सभी लोग अपने घरों में ही ईद की नमाज अदा करेंगे।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को देखते हुए सरकार ने मसजिदों में केवल पांच लोगों के नामज पढ़ने का नियम पहले से ही निर्धारित किया है। ईद की नामज में भी यहीं नियम लागू रहेगा। ईदगाहों में भी केवल पंाच लोग ही जाकर नमाज पढ़ेंगे। मुस्लिम धर्म के विद्वानों और मौलानाओं ने बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए सरकार द्वारा घोषित कोविड गाइड लाइन का पालन करने पर सहमति जताया। मौलानाओं ने लोगों का आह्वान किया कि सभी मुसलमान ईद के दिन अपने घरों में ही नमाज अदा करें। पुलिस अधीक्षक ने भी सभी मुसलमानों का आह्वान किया है कि कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए घरों में ही ईद की नमाज पढ़ें और फोन से एक दूसरे को ईद की मुबारकवाद दें। सिटी मजिस्ट्रेट जेएन सचान ने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए शासन द्वारा निर्धारित कोविड प्रोटोकाल करने के लिए सभी को कहा गया है।
पिछली साल की तहर इस बार भी घरों में पढ़ें नमाज
शहर के मुफ्ती मौलाना अनवार साहब ने सभी मुसलमानों से कहा है कि पिछले साल ईद पर जिस तरह से लोगों ने नामज अदा किया था। इस बार भी उसी तरह नमाज अदा करें। मसजिदों और ईदगाहों में केवल पांच पांच लोग नमाज पढ़ेंगे । बाकी सभी लोग अपने घरों में जगह जगह नमाज पढ़ेंगे। कहीं भी भीड़ नहीं लगानी है। बिना भीड़ लगाए लोगों को ईद की मुबरकवाद देनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें