घोसी। वन नेशन वन इलेक्शन से कम समय में निष्पक्ष चुनाव होगा और बेकार के खर्चों की बचत होगी। आज जनता इससे बहुत खुश है और संविधान के अनुरूप निष्पक्ष चुनाव होगा। विपक्षी दलों के नेता परेशान हैं।
सोमवार को स्थानीय नगर के मदापुर समसपुर मेें वन नेशन वन इलेक्शन के राष्ट्रीय संयोजक एवं पूर्व राज्यपाल फागू चौहान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। कहा कि उनके बहकावें में जनता आने वाली नहीं है और विपक्ष के लाली पाप को जनता जान चुकी है। इसलिए जनता सबका साथ सबका विकास की बात करने वाली पार्टी को जनाधार दें रही है।
सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं एवं लोकप्रियता को दर्शा रही है। मधुबन विधायक राम विलास चौहान ने भी एक देश एक चुनाव की सराहना करते हुए सभी चुनाव को एक साथ कराने को कहा। जिससे धन और समय की बचत हो सकें। इस मौके पर विधायक रामविलास चौहान, चेयरमैन मुन्ना प्रसाद गुप्ता, पूर्व चेयरमैन गुलाबचंद गुप्त, अनिरुद्ध सिंह, रघुनन्दन यादव, राजेश आदि उपस्थित रहे।