फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पुलिस और बदमाशों में तड़के हुई मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली, साथी फरार

Mon, 22 Mar 2021 09:44 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
विज्ञापन
घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में सोमवार की सुबह में करीब पांच बजे पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। जबकि घटना के बाद घायल का साथी भागने में सफल रहा। पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया है। डॉक्टरों ने उसकी हालत खराब देख वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। उसकी शिनाख्त रामसिंह के रूप में हुई है, जो जौनपुर जिले के चंदवक थाना क्षेत्र के लेबरुआर गांव का निवासी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मऊ जिले के सरायलखंसी थाने की पुलिस रविवार की रात गस्त पर निकली थी। सोमवार की सुबह में पांच बजे करीब पुलिस को बाइक सवार दो संदिग्ध युवक दिखे, पुलिस ने दोनों को रुकने का इशारा किया। इस दौरान बाइक सवार पुलिस को देखकर भागने लगे।

पुलिस ने पीछा करने का प्रयास किया, इस पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी। जबकि उसका दूसरा साथी फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत एडिशनल एसपी ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश रामसिंह पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसके पास से एक बाइक, एक पिस्टल, सहित कारतूस बरामद किए हैं। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें