मऊ। सपा सांसद राजीव राय ने गत दिनों घोसी लोकसभा क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर यात्रियों के चढ़ने, उतरने के लिए मार्ग के संबंध में एक पत्र केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को लिखा था। पत्र के माध्यम से घोसी सांसद ने मांग की थी कि जनपद मऊ को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से सीधे जोड़ते हुए यात्रियों को चढ़ने एवं उतरने के लिए मार्ग दिया जाए।
जिसपर केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने पत्र के माध्यम से जवाब दिया है कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास प्राधिकरण के क्षेत्राधिकार के अंतर्गत आता है। उत्तर प्रदेश सरकार के अधीन संबंधित विभाग उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा किया जाएगा। सड़क एवं परिवहन मंत्री ने घोसी सांसद राजीव राय के पत्र का संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास प्राधिकरण को पत्र भेजा है।