मुहम्मदाबाद गोहना। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के चेरूईडीह गांव निवासी पिता ने अपने पुत्र और दो बेटियों पर तीन ट्राॅली ईंट की चोरी करने का आरोप लगाया। पिता की शिकायत पर पुत्र और दो बेटियों सहित पांच पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
दर्ज प्राथमिकी के अनुसार चेरुईडीह गांव निवासी श्रीराम यादव पुत्र बरसाती ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसका बेटा अजय और दो बेटी कुसुम और सुनीता ने उसके ट्यूबवेल पर रखा तीन ट्राली ईंट दो अन्य लोगों की मिली भगत से चोरी कर बेच दिए। जानकारी होने पर पीड़ित ने कोतवाली पुलिस में तहरीर दी। श्रीराम की तहरीर पर अजय, सुनीता, कुसुम के अलावा भरत गुप्ता और उसके पुत्र सनी के खिलाफ मंगलवार की शाम मुकदमा दर्ज किया हुआ है ।