फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओपी राजभर का विवादित बयान: आप जान लो, ओमप्रकाश राजभर राज पंचायती मंत्री है, अक्लमंदों के लिए इशारा काफी है

Sun, 28 Apr 2024 11:19 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

ओमप्रकाश राजभर अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। एक बार फिर रविवार को उनके विवादित बयान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना है। 
विज्ञापन
यूपी सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर एक बार फिर अपने बयान को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। दरअसल, रविवार को मऊ जिले में ओमप्रकाश राजभर भाजपा-सुभसपा गठबंधन प्रत्याशी और अपने बड़े बेटे अरविंद राजभर का चुनाव प्रचार कर रहे थे। इस दौरान उनका 29 सेकेंड का एक भाषण सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 

विज्ञापन


इस 29 सेकेंड के वीडियो में ओमप्रकाश राजभर लोगों को संबोधित करते हुए यह कहते नजर आए कि आप जान लो कि ओमप्रकाश राजभर पंचायती राज मंत्री हैं। अक्लमंद के लिए इशारा काफी है, और नहीं कहूंगा और दूसरा विभाग अल्पसंख्यक कल्याण और वक्फ बोर्ड और हज विभाग है। वो बहुत तगड़ा है, 20 फीसदी आबादी है, ओहू से खुशी है। अपने से कार्यालय जाकर कह रहे हैं की झड़ी पर वोट देंगे। 



वहीं इस संबंध में सुभसपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण राजभर ने कहा कि घोसी से बीजेपी-सुभासपा प्रत्याशी को मिल रहे अपर जन समर्थन और बीजेपी कार्यकर्ताओं के आशीर्वाद से विपक्षी घबरा गए हैं। विपक्षी एक वीडियो वायरल कर रहे हैं। विपक्ष के लोग मुद्दा विहीन हो गए हैं। विपक्ष मुद्दों की बात करने की जगह सिर्फ भ्रम फैलाने में लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें