मऊ। बढुआ गोदाम सरायलखंसी थाना क्षेत्र के पनियरा गांव स्थित हाल्ट के पास शुक्रवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। जिसकी वाराणसी जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक मूलचंद यादव (60) सरायलखंसी थाना क्षेत्र के पनियारा गांव का निवासी था। शुक्रवार की दोपहर 12 बजे के करीब अपने घर से मऊ जाने के लिए वाराणसी मऊ पैसेंजर पकड़ने के लिए पनियरा हाल्ट गए थे। ट्रेन पर चढ़ने के दौरान उनका पैर फिसल गया और वह जमीन पर गिर गए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल वृद्ध को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत को गंभीर देख डॉक्टरों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। जिसकी वाराणसी जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई।