फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में डूबने से वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वलीदपुर मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के मीरपुर रहीमाबाद तमसा नदी पुल के पास रविवार देर रात एक वृद्ध की नदी में डूबने से मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जनपद गाजीपुर मटेहू गांव निवासी रामवृक्ष यादव 70 वर्ष मऊ जनपद के थाना रानीपुर महासो गांव में पवन राजभर के घर लगभग 50 साल से रह रहे थे।
विज्ञापन

वे रविवार रात किसी तरह से तमसा नदी के किनारे पहुंच गए वहां उनकी नदी में डूबने से मौत हो गई ।पवन राजभर के परिजनों ने बहुत खोजा लेकिन उनका पता नहीं चल पाया। सोमवार सुबह किसी ने सूचना दिया कि एक वृद्ध का शव मीरपुर रहीमाबाद तमसा नदी पुल के पास पड़ी हुई है सूचना पाकर मौके पर पहुंचे। पवन राजभर के परिजनों ने इसकी सूचना मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बाबत कोतवाली प्रभारी नीरज कुमार पाठक ने बताया कि गाजीपुर जनपद मटेहू निवासी रामवृक्ष यादव की नदी में डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें