फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान का अधिकारियों ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़राव के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान का निरीक्षण किया। इस दौरान आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही बच्चों और गर्भवती महिलाओं को समय पर टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित किया गया। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी रामकुंवर यादव और बीसीपीएम प्रेमलता गुप्ता ने विभिन्न गांवों का दौरा कर अभियान की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने लाभार्थियों से आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ओर से संचारी रोगों से बचाव के संबंध में दी जा रही जानकारी के बारे में पूछताछ की।
विज्ञापन

अधिकारियों ने मुजार खुर्द, हवा का पूरा, रकबा और सोनाडीह में ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस (वीएचएसएनडी) सत्रों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान टीकाकरण की व्यवस्था देखी गई। निरीक्षण में कुछ सत्रों पर आशा कार्यकर्ता अनुपस्थित मिलीं। इसके बावजूद एएनएम और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने आपसी समन्वय से अधिक से अधिक लाभार्थियों का टीकाकरण करने का प्रयास किया। अधिकारियों ने स्वास्थ्य कर्मियों को जागरूकता बढ़ाने और टीकाकरण का लक्ष्य पूरा करने के लिए सक्रियता से काम करने के निर्देश दिए। साथ ही लोगों से स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें