मुहम्मदाबाद गोहना में रक्षाबंधन पर्व को लेकर मिठाई की दुकान पर छापेमारी करती खाद्य सुरक्षा अधिक
- फोटो : MAU
मऊ। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने रक्षाबंधन त्यौहार को देखते हुए मिलावट के रोकथाम को लेकर अभियान चलाया जा रहा है।शुक्रवार को इसी क्रम में विभाग ने जिले के 18 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर अलग अलग खाद्य पदार्थों का नमूना लिया। वहीं 30 किलो से ज्यादा संदिग्ध मिठाई को नष्ट कराया गया।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अभिहित अधिकारी श्रवण कुमार त्रिपाठी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी बिंदु पांडेय, रामनंद, पंकज यादव ने जिले के 18 प्रतिष्ठानों पर छापा मार कार्रवाई की। टीम ने मझवारा मोड़ स्थित उमेश यादव की दुकान से पेड़ा, दुबारी में दीपक मद्देशिया के यहां से खोवा, अंधा मोड़ से परमेश्वर यादव के यहां से गाय केदूध का नमूना लिया।इसी क्रम में बेलौझा में पन्नालाल गुप्ता के यहां सेे छेना, मुसरहद मोड़ पर मुन्ना यादव के यहां से दूध, रतनपुरा से झब्बर यादव के यहां से खोवा तो पहसा से घूूरा गुप्ता से छेना मिठाई का सैंपल लिया। वहीं टीम ने 10 किलो मिल्क केक, 17 किलो इमरती, 6 किलो बरफी, 22 किलो कटे-फटे फल को मानक केे अनुुरूप न मिलने पर नष्ट करा दिया। टीम ने लिए गए सैंपल को जांच को भेजने के साथ दुकानदारों को मिलावटी सामग्री न बेचे जाने की चेतावनी दी।