अंबारी। आदर्श नगर पंचायत माहुल के भवन का निर्माण अब टिकुरिया गांव में नहीं होगा। माहुल कस्बे के गोमकोठी के इमामगढ़ में स्थित अशरफिया इंटर काॅलेज के सामने जमीन मिल गई है। यहां पर अगले दिसंबर माह से 2.24 करोड़ की लागत से कार्यालय भवन के निर्माण की संभावना है।
नगर पंचायत माहुल का गठन वर्ष 2014 में हुआ था। पहली बार 2017 में नगर पंचायत का चुनाव हुआ था। बदरे आलम माहुल के पहले नगर पंचायत अध्यक्ष चुने गए थे। दूसरी बार के चुनाव में लियाकत अली नगर पंचायत अध्यक्ष चुने गए हैं। नगर पंचायत का कार्यालय अभी माहुल नगर के पंचायत भवन में चल रहा है। माहुल कस्बा में कार्यालय के लिए जमीन की तलाश की गई लेकिन कस्बा में कार्यालय के लिए जमीन नहीं मिली। इसके बाद बगल के गांव टिकुरिया में एक एकड़ जमीन मिली। एसडीएम फूलपुर के आदेश पर राजस्व निरीक्षक कृष्ण कुमार यादव के नेतृत्व में जमीन की पैमाइश कराई गई। कार्यालय के निर्माण पर 2.24 करोड़ रुपये का खर्च होना है। लगभग आठ महीने पहले 1.11 करोड़ रुपये नगर पंचायत के लिए आवंटित हो गया है। लेकिन किन्ही कारणों से टिकुरिया गांव में अब कार्यालय भवन का निर्माण नहीं होगा। नगर के गोमकोठी के इमामगढ़ स्थित अशरफिया इंटर काॅलेज के सामने माहुल नगर पंचायत के लिए जमीन चिह्नित की गई। अगले दिसंबर माह से कार्यालय भवन का निर्माण शुरू होने की संभावना है। राजस्व निरीक्षक कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि गोमकोठी में जमीन को मापी करके कार्यालय के लिए जमीन का प्रस्ताव बनाकर भेज दिया गया है।
00
नगर पंचायत के कार्यालय भवन के लिए पहले टिकुरिया गांव में जमीन का आवंटन हुआ था, लेकिन तकनीकी कारणों से अब कार्यालय भवन का निर्माण के लिए अशरफिया इंटर काॅलेज के सामने जमीन की पैमाइश राजस्व टीम ने की है। इसी महीने जमीन हैंडओवर हो जाएगी। अगले माह से कार्यालय भवन का निर्माण शुरू हो जाएगा।
अवधेश मिश्रा, ईओ नगर पंचायत माहुल।