मधुबन। स्थानीय थाना क्षेत्र के सौदी नहर के पास से पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात गाय के बछड़ों के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर शुक्रवार को न्यायालय भेज दिया।
मधुबन थाना के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम सौंदी नहर के पास पहुंची। जहां पशु तस्कर दोहरीघाट थाना क्षेत्र से सौंदी नहर के रास्ते चौथी मिल से बिहार की ओर जाने की फिराक में थे। पुलिस ने सौंदी नहर के पास आती पिकअप को रुकने का इशारा किया, लेकिन तस्कर रफ्तार बढ़ाकर भागने लगा।
टीम ने किसी तरह पिकअप रोककर तलाशी ली तो उसमें गाय के चार बछड़े बंधे थे। घोसी कोतवाली क्षेत्र के भैरोपुर निवासी जितेंद्र राजभर, रामपुर निवासी करन कुमार, जमालपुर विक्कमपुर निवासी ईजहारुल हक, रामपुर कजुरही निवासी धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया।