फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

250 माध्यमिक विद्यालयों के मान्यता प्रत्याहरण की नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। माध्यमिक विद्यालयों के वेबसाइट, वेबपेज, ईमेल और आईडी बनाने में लापरवाही करने पर 250 विद्यालयों को मान्यता खत्म करने का नोटिस दिया गया है। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से निर्धारित समय बीतने के 15 दिन बाद भी इस मुद्दे पर गंभीरता नहीं बरतने पर डीआईओएस ने उन्हें नोटिस के जरिए चेताया।
विज्ञापन

जिले में 517 माध्यमिक विद्यालय हैं। संक्रमण काल में स्कूल-कालेज बंद होने के चलते शासकीय, सहायता प्राप्त व वित्तवहीन सभी विद्यालयों में ऑनलाइन क्लास चले। इसका परिणाम सकारात्मक रहा। इस व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा विद्यालयों में कक्षाओं के संचालन के साथ ही अब आगे समस्या न आए इसके लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने 30 मई तक वेबसाइट बनाने और विद्यार्थियों की ई-मेल आईडी तथा संसाधनों को बोर्ड के वेबसाइट पर अपलोड करने का फरमान जारी किया था। लेकिन 50 प्रतिशत माध्यमिक विद्यालयों ने इसमे रुचि नहीं ली। ऐसे में शासन ने समीक्षा बैठक कर कड़ा अख्तियार किया। शासन के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने माध्यमिक विद्यालयों के प्रबंध तंत्र के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का पत्र जारी किया है। डीआईओएस राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि निर्धारित समय सीमा के अंदर कार्य पूरा न करने वाले 250 माध्यमिक विद्यालयों की मान्यता खत्म करने की नोटिस जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें