फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोपागंज के दवा व्यवसायी की गाजीपुर में सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के रईसा गांव निवासी 38 वर्षीय दवा व्यवसायी की मंगलवार की देर शाम गाजीपुर कासिमाबाद में सड़क हादसे में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलावस्था में उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

कोपागंज के रईसा गांव निवासी 38 वर्षीय अमन राय पुत्र राम कृपाल राय दवा का व्यवसाय करते थे। वह मंगलवार को दवा की बिक्री के लिए गाजीपुर गए थे। देर शाम को बाइक से लौटते समय कासिमाबाद के पास उनकी बाइक के सामने नील गाय आने से वह अनियंत्रित होकर गिर पड़े। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो बच्चियों को छोड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें