फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 डीएलएड कालेज के प्रधानाचायऱ् को नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले में डीएलएड प्रशिक्षुओं की ऑनलाइन इंटर्नशिप जैसे तैसे चल रही है। कोरोना काल में डीएलएड बैच 2019 के सेकेंड सेमेस्टर के प्रशिक्षुओं को डायट से आवंटित स्कूल के बच्चों की शासन से निर्धारित समय सीमा तक ऑनलाइन कक्षाएं लेकर इंटर्नशिप पूरी करनी है, लेकिन जिले के 12 से अधिक निजी डीएलएड कालेेेज मानक का अनुपालन करने में रुचि नहीं ले रहे हैं। डायट प्राचार्य ने निजी डीएलएड कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

खराब प्रगति वाले निजी डीएलएड कॉलेजों पर नजर डाला जाए तो सुखराम सिंह डिग्री कॉलेज, तपेश्वर धर्मेश्वर प्रसाद कॉलेज मधुबन, बीबीएस महिला कालेज अलीपुर डंगौली, सुखराम सिंह ट्रेनिंग इंसटीट्यूट, ऋषिराम नरेश आफ एजुकेशन मोलनापुर, एसएन राजेंद्रा मऊ, रहमानिया डिग्री कालेज मधुबन, रामदेव रामहर्ष कालेज मऊ, राजनाथ कालेज सुकुलपट्टी, लालसर कृषक पीजी कालेज टकटेउवारामपुर, लक्ष्मीनारायण पीजी कालेज कुशमौर, मां दुर्गा जी पीजी कॉलेज सोड़सर, मौलाना अबुल कलाम आजाद कालेज, पूर्वांचल डिग्री कालेज भिखारीपुर, पुरुषोत्तम कालेज रणवीरपुर शामिल हैं। इस बाबत डायट प्राचार्य प्रभु राम चौहान का कहना है कि 12 डीएलएड कालेजों के प्रधानाचार्यो को नोटिस जारी किया गया है। संतोषजनक आख्या न मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें