फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ की तैयारियों में कोई लापरवाही नहीं, 15 जून से पहले पूरे हों सभी काम : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में शुक्रवार को समीक्षा बैठक आयोजित हुई, जिसमें जनपद में संभावित बाढ़ की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने को लेकर तैयारियों की जानकारी ली गई।
विज्ञापन

बैठक में जिलाधिकारी ने सभी विभागों को 15 जून से पूर्व अपनी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। साथ ही बाढ़ के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने की चेतावनी दी।
उन्होंने सिंचाई विभाग को सभी बाढ़ सुरक्षा परियोजनाएं 15 जून से पूर्व पूर्ण करने तथा बांधों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। साथ ही तहसीलों को बाढ़ चौकियों, नावों, नाविकों एवं लाइफ जैकेट सहित आवश्यक संसाधनों की तैयारी पूरी करने और नाव व नाविकों का सत्यापन कर अद्यतन सूची तैयार करने को कहा।
विज्ञापन

बड़ी नावों के उपयोग को प्राथमिकता देने के भी निर्देश दिए गए। वहीं स्वास्थ्य विभाग को बाढ़ के दौरान उपयोग में आने वाली आवश्यक दवाइयों, इंजेक्शन तथा अन्य चिकित्सकीय संसाधनों की अग्रिम व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए।
विद्युत निगम को सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण करने तथा जल निगम एवं जल जीवन मिशन के तहत बिछाई जा रही पाइपलाइनों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने को कहा गया।
विज्ञापन

इसके अलावा पुलिस विभाग को बाढ़ चौकियों पर पर्याप्त पुलिस बल एवं जल पुलिस की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें