फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

843 समूहों के जरिए रोजगार से जुड़ीं नौ हजार महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। डेढ़ माह पूर्व जिले में राष्ट्रीय आजीविका मिशन का कार्यालय स्थापित हुआ, इस दौरान विभाग ने करीब 70 फीसदी लक्ष्य प्राप्त कर 843 समूहों का गठन किया। इन समूहों के माध्यम से करीब 9273 महिलाएं जुड़कर रोजगार पा रही हैं। विभाग को पहली बार 1236 समूह गठन करने का लक्ष्य दिया गया था। जिले की निलंबित सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों को अब समूह को एलाट किया जाएगा और बिजली विभाग की बकाया बिल भी समूह की महिलाएं वसूलेंगी।
विज्ञापन

अब तक गठित 843 समूहों में 358 समूह सक्रिय हो चुकें है। इन समूूूहों को शासन के निर्देशानुसार 15 सौ रुपये र्स्टाटप की धनराशि दी गई है। साथ ही काम शुरू कर चुके 136 समूहों को गाइडलाइन के अनुसार पंद्रह हजार रुपया और रन कर चुके 80 समूहों को एक लाख पचास हजार रुपया उनके खाते में भेजा जा चुका है। परियोजना निदेशक मत्स्य नाथ द्विवेदी ने बताया कि गठित समूहों में कोपागंज समूह की महिलाएं आर्टिफिशियल माला, परदहां समूह की महिलाएं मुरब्बा तो मुहम्मदाबाद गोहना समूह की महिलाएं अगरबत्ती और रतनपुरा समूह की महिलाएं कास्मेटिक के सामानों में शामिल बिंदी बनाने का काम कीं। इसके अलावा परिषदीय विद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों को वितरित किए जाने वाले ड्रेस में से 44 सौ ड्रेस समूह की महिलाओं ने तैयार किया है। लेकिन अब नया काम भी इन समूह की महिलाओं को देने पर विचार कर प्रस्ताव बनाया गया। इसमें जिले की निलंबित सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों को अब समूह को एलाट किया जाएगा। इसके अलावा बिजली विभाग की बकाया बिल भी समूह की महिलाएं वसूलेंगी। प्रति बिल महिलाओं को बीस रुपया मिलेेगा। इसके लिए बिजली विभाग से अनुबंध कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें