फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों पर भांजी लाठी, खदेड़ा

Thu, 18 Feb 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के सहादतपुरा में बुधवार को दवा की दूकानों पर छापेमारी के दौरान व्यापारियों द्वारा ड्रग इंस्पेक्टर के साथ दुर्व्यवहार करने पर हंगामा हो गया। इस पर पुलिस ने लाठियां भांजनी शुरू कर दी जिससे वहां भगदड़ मच गई और कार्रवाई का विरोध कर रहे दूकानदार भाग निकले।
विज्ञापन


क्षेत्र में दवा की दूकानों से प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री की सूचना जिला प्रशासन को लगातार मिल रही थी। मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट अमरनाथ राय, एसडीएम घोसी जगदंबा सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी,

 जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरविंद यादव, ड्रग इंस्पेक्टर शिवकुमार नायक, डिप्टी सीएमओ सहित अन्य अधिकारियों ने सहादतपुरा स्थित प्रकाश मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। जांच के दौरान यहां कई प्रतिबंधित दवाएं बरामद हुईं।
विज्ञापन


जिसके बाद अली बिल्डिंग स्थित रिया फार्मेसी की जांच की। यहां भी प्रतिबंधित दवाएं बरामद हुईं। अधिकारी अभी जांच कर रहे थे कि कई व्यापारी नेता वहां पहुंच गए और छापेमारी तथा जांच का विरोध करते हुए हंगामा करने लगे।

उनका आरोप था कि अधिकारी रिया फार्मेसी का ताला तोड़कर जांच कर रहे हैं। टीम जांच के बाद लौटने लगी तो व्यापारियों ने ड्रग इंस्पेक्टर शिवकुमार नायक के साथ दुर्व्यवहार किया।

उनके साथ धक्का मुक्की कर उन्हें देकर गिरा दिया। इस पर वहां तनाव हो गया। सिटी मजिस्ट्रेट और एसडीएम ने बीच बचाव कर मामला शांत कराने का प्रयास किया।

लेकिन व्यापारी बाज नहीं आए तो पुलिस ने लाठी भांज कर सभी को वहां से खदेड़ दिया। इस दौरान कुछ व्यापारियों को चोटें भी आई। इसके बाद अधिकारियों ने रिया फार्मेसी को सीज कर दिया।
विज्ञापन


उधर, घटना को लेकर क्षेत्र में अफरातफरी मची रही। लोग इस पर देर तक चर्चाएं करते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें