मऊ जिले के परदहां ब्लाक के अहिलाद गांव में दिल्ली से लौटा 22 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिला। उसे आजमगढ़ के मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। अहिलाद गांव को हॉटस्पाट घोषित कर दिया गया। अब जिले में तीन मरीज हो गए। इनमें से एक स्वस्थ हो चुका है।
युवक 13 मई को दिल्ली से एंबुलेंस से चार लोगों का साथ घर आया था। उसने 10 मई को दिल्ली के राममनोहर लोहिया अस्पताल में सैंपल दिया था। अस्पताल से 13 मई की शाम पॉजिटिव होने का मेसेज उसके मोबाइल फोन पर आया। शुक्रवार सुबह दस बजे इसकी जानकारी होने पर उसके पिता उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे।