फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी कोएक समारोह का आयोजन कर एल्डर कमेटी के चेयरमैन शिवशंकर राय ने बुधवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ लेने वालो मे अध्यक्ष पद पर ईश्वरचंद त्रिपाठी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रफीउल्लाह खान तथा महामंत्री पद पर सत्यराम यादव ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
विज्ञापन

कोषाध्यक्ष पद पर राधेश्याम तथा ऑडिटर पद के लिए संतोष कुमार राय ने शपथ ली। वहीं सदस्य वरिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी के लिए विद्यानिधि उपाध्याय, पंकज राय और उपेंद्र नाथ चौहान के अलावा आदि पदाधिकारियों ने शपथ लिया। इस दौरान बार काउंसिल के सदस्य हरिशंकर सिंह, बार काउंसिल के सदस्य अरूण कुमार तिवारी, सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद कुमार पांडेय, महामंत्री अजय कुमार सिंह, हरिद्वार राय, लालजी पांडेय, नागेंद्र राय, अतुल राय, पीएन सिंह, सुरेन्द्र सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें