फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदपुर धर्मा के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वलीदपुर। पंचायत चुनाव में निर्वाचित हुए मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक के फरीदपुर धर्मा ग्राम पंचायत के प्रधान अशोक राम (44) का सोमवार को एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। चुनाव प्रचार के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई थी।
विज्ञापन

फरीदपुर धर्मा निवासी अशोक राम (44) पंचायती चुनाव में प्रधान पद पर चुनाव लडे़ थे। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को 522 मतों से हराया था। चुनाव प्रचार के दौरान अशोक बीमार हो गए थे। सोमवार को तबीयत ज्यादा खराब होने पर परिजनों ने उनको एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजन प्रधान के अंदर संक्रमण के लक्षण की बात कर रहे थे। वहीं मुहम्मदाबाद गोहना सीएचसी प्रभारी डॉ. अजय कुमार यादव का कहना है कि प्रधान की मौत किस वजह से हुई है। इसकी जानकारी उनको नहीं है। इस बारे में जानकारी प्राप्त की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें