फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू में चोरी छिपे खुल रही दुकानें, उमड़ रही भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए शासन ने कोरोना कर्फ्यू की अवधि बढ़ाई जा रही है। वहीं नगर सहित जिले के विभिन्न बाजारों मेें कोविड प्रोटोकाल की धज्जियां उड़ रही हैं। सड़क पर दुकानें बंद रह रही हैं लेकिन गलियों में दुकानें चोरी छिपे खुलने से भीड़ लग जा रही है। कुछ दुकानदार दुकान के सामने सामान रख बेचते दिखे। सवारी वाहनों में भी सोशल डिस्टेंसिंग तार-तार हो रही है।
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू के चलते प्रमुख सड़कों के किनारे स्थित दुकानें बंद हैं लेकिन गलियों में चोरी छिपे दुकानों के खुलने से भीड़ हो जा रही है। कई दुकानदार दुकान से सामान बाहर निकालकर बेचने के चलते सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ी। आटोरिक्शा और ई रिक्शा चालक भी कोविड गाइडलाइन कापालन नहीं कर रहे हैं। कोपागंज संवाददाता के अनुसार लाकडाउन के दौरान मंगलवार को कस्बा बाजार में सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जी उड़ी। बाजार में मेडिकल, किराना के अलावा कपड़ा, बर्तन, मोबाइल, घड़ी, जूता,चप्पल आदि की दुकानें बेरोकटोक खुल रही है। पुलिस का सायरन सुनते ही सभी ग्राहकों को दुकान में अंदर कर दुकान का शटर बंद कर दिया जा रहा है। एक दुकान में 25 -25 ग्राहक मौजूद रह रहे हैं। इसके साथ साथ पुलिस महकमा भी लॉकडाउन के नियमों का पालन करवाने में नाकाम साबित हो रही है। इसके चलते मुख्य बाजार में मंगलवार को जाम की स्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें