फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भतीजे ने दिया चाचा को धक्का, अस्पताल पहुंचने से पहले ही हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के सिकटिया गांव में बुधवार देर रात रास्ते पर चावल का पानी फेंकने को लेकर चाचा-भतीजे के बीच विवाद हुआ। इस दौरान भतीजे ने चाचा को धक्का दे दिया। जमीन पर गिरे चाचा को गंभीर चोटें आई। घायलावस्था में अस्पताल ले जाते समय चाचा रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस को घटना की जानकारी सुबह हुई।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के सिकटिया गांव निवासी चंद्रदीप राम (48) पुत्र दुबरी का बुधवार की देर शाम उसके भतीजे दीपक राम से रास्ते पर चावल का पानी फेंकने को लेकर विवाद हो गया। इसी बीच दीपक ने चंद्रदीप को धक्का दे दिया। धक्का लगते ही चंद्रदीप जमीन पर गिर पड़े। इस दौरान उन्हें किसी चीज से गंभीर चोट गई। उन्हें गंभीर अवस्था में उपचार के लिए परिजन आजमगढ़ ले जा रहे थे कि रास्ते में चंद्रदीप की मौत हो गई। परिवार का मामला होने पर किसी ने पुलिस को सूचना नहीं दी। बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस को घटना की जानकारी हुई। परिजन शव के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल शैलेश सिंह ने बताया कि परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की पत्नी चंद्रावती ने दीपक पुत्र रामबली के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें