फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसियों ने गिराई दीवार, किया पथराव

Sun, 14 Jun 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के बुलाकीपुरा मोहल्ले में शनिवार को दीवार निर्माण को लेकर दो पक्षों में पथराव हो गया। इसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। गंभीर अवस्था में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन



बुलाकीपुरा निवासी अशरफ अली अपने घर की दीवार का निर्माण करवा रहा था। उसके पड़ोसी शब्बीर और उसके परिवार के लोगों ने मिलकर दीवार को गिरा दी। अशरफ के मना करने पर पड़ोसियों ने पथराव कर दिया। इसमें अशरफ अली बुरी तरह से जख्मी हो गया। वहीं परिवार के अन्य लोगों ने किसी तरह से घर में भाग कर जान बचाई।


 सूचना पर संबधित चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अशरफ अली को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अशरफ के सिर में कई जगह चोट लगी। शहर कोतवाल कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि अशरफ अली के पुत्र महताब आलम की तहरीर पर शब्बीर सहित नौ लोगों के खिलाफ गंभीर धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें