फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के लिए प्रदर्शन

Sat, 13 Jun 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अघोषित बिजली कटौती से गुस्साए बुनकरों ने शुक्रवार को नगर क्षेत्र के रौजा मोहल्ले में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में सड़क जाम किया। इस दौरान करीब डेढ़ घंटा तक बालनिकेतन से सदर चौक जाने वाला मार्ग जाम रहा। प्रदर्शन की खबर सुनकर एसडीएम और सीओ सिटी ने मौके पर पहुंचकर आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारी माने। इस दौरान व्यापार मंडल के सदस्यों ने एडीएम को छह सूत्री ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन



कई दिनों से शहर में अनिश्चितकालीन कटौती हो रही है। इससे हर कोई परेशान है। सबसे ज्यादा विपरीत प्रभाव बुनकरों और व्यापारियों पर पड़ रहा है। इसी से आजिज आकर जुमे की नमाज के बाद बुनकरों और व्यापारियों ने नगर क्षेत्र के रौजा पर सड़क जाम किया। जाम कर रहे लोगों ने बताया कि पूरे दिन में मात्र चार या पांच घंटे ही बिजली आपूर्ति हो रही है। वहीं, रात में इमरजेंसी के नाम पर भी कई घंटो रोस्टरिंग रहती है।


 इससे लोग त्रस्त हैैं। जाम कर रहे लोगों ने नियमित बिजली आपूर्ति की मांग को लेकर विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष डा. रामगोपाल गुप्ता ने जाम के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बिजली विभाग अपनी मनमानी कर रहा है।
विज्ञापन



 गर्मी के मौसम में भी नियमित बिजली आपूर्ति नहीं हो रही है। इससे व्यापारियों और बुनकरों के सामने रोजी रोटी की समस्या आ गई है। उन्होंने रात की कटौती बंद करने की मांग, ट्रिपिंग के नाम पर बिजली नहीं  काटे जाने सहित शहर में आने वाले रमजान कम से कम घंटे बिजली दी जाए व  पुराने जर्जर तारों को रोस्टरिंग के दौरान ही बदले जाने की मांग को लेकर एसडीएम जगदंबा सिंह को ज्ञापन सौंपा।


 इस दौरान एसडीएम जगदंबा सिंह और सीओ सिटी अशोक यादव के बिजली आपूर्ति सही कराने के आश्वासन के बाद जाम समाप्त हुआ। इस दौरान करीब डेढ़ बजे से तीन बजे तक जाम रहा।  जिसमें मुख्य रुप से  अजहर फैली, अकरम प्रिमीयर, सुबाष कन्नौजिया, महातम यादव, इसरारुलहक, फैयाज अहमद , अफजाल अहमद, मोहम्मद सारिक, मोहम्मद जाहिद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें