फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे क्रांसिंग बंद करने के मुद्दे पर वार्ता बेनतीजा

विज्ञापन
घोसी नगर के बड़ागाँव रेलवे फाटक को बंद करने को लेकर आक्रोशित लोगों से वार्ता करते सहायक मण्डल अभि - फोटो : MAU
विज्ञापन
घोसी। नगर के बड़ागांव रेलवे क्रासिंग बन्द किये जाने से उपजे आक्रोश को देखकर बृृहस्पतिवार को मऊ से आये रेल अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच वार्ता का कोई हल नहीं निकल सका। अधिकारियों ने अब उच्चाधिकारियों से वार्ता कर ही कोई हल निकाले जाने का ग्रामीणों को भरोसा दिलाया। इसके बाद अधिकारी रवाना हो गए। इंदारा से दोहरीघाट तक रेलवे का आमान परिवर्तन का काम चल रहा है। बड़ागांव रेलवे क्रासिंग के पास काफी ऊंचाई तक मिट्टी पाटी जा रही है। रास्ता बंद होने के अंदेशे से आक्रोशित लोगों ने भाजपा नेता मुन्ना प्रसाद गुप्ता एवं शिया नेता गजनफर अब्बास के नेतृत्व में रेलमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा था और फाटक को बंद न करने की अपील की थी। इसकी का संज्ञान लेकर दोपहर सहायक मण्डल अभियंता एके श्रीवास्तव, सीनियर सेक्शन इंजीनियर अरविन्द कुमार राय व कृपाशंकर लाल बड़ागांव पहुंचे। मुहल्लेवासियों ने किसी भी हाल में यह रास्ता बंद न करने की मांग उठाई। मुहल्लेवासियों से घंटों चली बातचीत का कोई सर्वमान्य हल नहीं निकल सका। मुहल्लेवासियों ने मांग पत्र इन अधिकारियों को सौंपा जिस पर अधिकारियों ने विभाग के उच्चाधिकारियों से वार्ता कर समस्या का निराकरण कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

ज्ञापन सौंपने वालों में भाजपा नेता मुन्ना प्रसाद गुप्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता शमसुल हसन, ग़जनफर अब्बास, आले रजा, दुरुल हसन, विवेक कुमार वर्मा, अली हैदर, अर्जुन गुप्ता, नागेंद्र उर्फ जीतू मद्धेशिया, फ़िरोज अंसारी, मुबारक अली, रामबृक्ष, अलमदार हुसैन, असगर इमाम, अब्बास शम्सी, नूर मुहम्मद अरशद, गोपाल, मनोज, रवींद्र, असद रजा, आशुतोष आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें