चिरैयाकोट बाजार के चंद्राकाम्पलेक्स के पास दूटा बिजली का जर्जर तार।संवाद
- फोटो : MAU
चिरैयाकोट। क्षेत्र में बिजली आपूर्ति के लिए बना शेड्यूल महज कागजी बनकर रह गया है। विभाग द्वारा अनवरत आपूर्ति के दावों के बाद भी न तो लोकल फाल्ट रुक रहा है और नही जर्जर तारों के चलते मानक के अनुसार बिजली ही मिल पा रही है। वृहस्पतिवार की दोपहर 12 बजे एल टी बिजली आपूर्ति से जुड़े बिजली के तार बीच बाजार स्थित कम्पलेक्स के सामने आजमगढ़ गाजीपुर मार्ग पर आपस में टकराकर टूट गए। बाजार में भीड़ भाड़ होने के कारण लोगो में भगदड़ मच गई। दहशत से चाय पान की दुकानों पर भी रहे लोगो में भगदड़ मच गई। फाल्ट होने से चिरैयाकोट नगर सहित आस पास के कई मुहल्लों मे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जिससे लगभग 500 घरों मे अंधेरा छा गया। लोग इस उमस भरी गर्मी से बेहाल हो गये। लोग बिजली कर्मियो सहित अधिकारियों को फोन लगाते रहे। तार न जोड़े जाने के कारण बिजली सप्लाई बंद हो गई। जिससे परेशान लोग फोन से बिजली सप्लाई दिए जाने के बाबत जानकारी लेते रहे। देर शाम तक तार जोड़ा नही जा सका था। बता दें कि चिरैयाकोट छेत्र में बिजली आपूर्ति के लिए चौदह घंटे का शेड्यूल बनाया गया है । लेकिन जर्जर तारों, केबल व उपकेंद्र में लगे फीडर में आए दिन फाल्ट के चलते लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। चिरैयाकोट बिजली उपकेंद्र से कई गांवों मे बिजली आपूर्ति के लिए लगाए गए जर्जर तारों के टूटते रहने से आए दिन कई घंटे कटौती से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। इस संबंध में जेईअर्जुन मौर्य का कहना है कि जर्जर तांरो का सर्वे कार्य पूरा करके मुख्यालय को भेजा गया है़। बहुत जल्द तारो को बदल दिया जायेगा