फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News : लापरवाही ने ली किशोर की जान ; खेलते समय निर्माणाधीन पिलर के गड्ढे में गिरा, दम घुटने से मौत

Tue, 18 Mar 2025 09:53 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

निर्माणाधीन कार्य में लापरवाही के चलते किशोर की मौत हो गई। बता दें कि रामघाट क्षेत्र में घाट का निर्माण कार्य जारी है। इस दौरान पिलर के निर्माण के गड्ढे में गिरकर किशोर की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार काम एक माह से जारी था लेकिन ठेकेदार और मजदूर बैरीकेटिंग का ध्यान भूल गए जिससे ये घटना हो गई।
विज्ञापन
निर्माणाधीन कार्य का स्थल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 किशोर एक पिलर के गड्ढे में गिर गए, वह संभल पाते तब तक मिट्टी और बालू का मलबा उनके ऊपर आ गिरा। आनन फानन में आस पास के लोगों ने तीनों को बाहर निकाला और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया, जहां एक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


लेकिन घर पहुंचने पर पुन उसकी सांस चलने पर उसका इलाज शुरू हुआ, लेकिन 30 मिनट के इलाज के बाद किशोर ने दम तोड़ दिया।मृतक अपने घर का इकलौता बेटा था, घटना ने पूरे साहनी मुहल्ले को झकझोर कर रख दिया।

मृतक किशोर की पहचान दोहरीघाट थाना क्षेत्र के साहनी मुहल्ला निवासी मंजीत 14 पुत्र त्रिवेणी के रूप में हुई। मृतक अपने दो साथी बिट्टू 14 और समर साहनी 13 के साथ रामघाट पर खेलने के लिए गया हुआ था। इस दौरान खेलते खेलते यह तीनों एक बनाई जा रहे पिलर की नींव के पास जा पहुंचे।
विज्ञापन


यहां तीनों संभल पाते उससे पहले मिट्टी धसकने के चलते नीचे पिलर के नीचे आ गिरे, इसके बाद इनके ऊपर मिट्टी का मलबा आ गिरा। इसबीच अन्य पास खेल तीन किशोरों ने शोर मचाकर आस पास के लोगों को इस घटना की सूचना दी।

जिसके बाद लोगों ने खुद हाथों से मलबा हटाते रहे, करीब बीस मिनट बाद तीनों को दोहरीघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया,यहां इलाज के दौरान मंजीत की मौत की पुष्टी चिकित्सकों ने कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें