फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां शैलपुत्री की पूजा से नवरात्र शुरू

Sat, 09 Apr 2016 12:04 AM IST
BEARU, AMAR UJALA, MAU
विज्ञापन
दर्शन के लिए लाइन में खड़े श्रद्धालु
विज्ञापन
नवरात्र के प्रथम दिन शुक्रवार को दुर्गा मंदिरों में भवानी शैल पुत्री की आराधना की गई। दुर्गा के प्रथम अवतार शैल पुत्री की पूजा के लिए मंदिरों में श्रद्घालुओं का तांता लगा रहा। इस दौरान लोगों ने व्रत रखकर मां का पूजन अर्चन किया। नवरात्र पर्व के मद्देनजर जिले के प्रमुख मंदिरों को काफी आकर्षक ढंग से सजाया गया था। इसके साथ ही कुछ मंदिरों पर भारी भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक  इंतजाम रही।   
विज्ञापन

पहले दिन खास तौर से वनदेवी धाम और शीतला माता धाम पर भारी संख्या में भक्तों की भीड़ देखी गई। इस अवसर पर नगर क्षेत्र के प्रसिद्घ मंदिरों माता पोखरा स्थित शीतला माता धाम, आजमगढ़ मोड़ समीप स्थित दुर्गा मंदिर सहित जिले के कहिनौर गांव स्थित वनदेवी धाम,

    खुरहट स्थित सीरियापुर की देई मां मंदिर, कोपागंज स्थित दुर्गा मंदिर, मांदी सिपाह में कोयलमर्याद भवानी माई मंदिर, मधुबन क्षेत्र के निधियांव गांव स्थित अष्टभुजी मंदिर समेत जिले के अन्य गांवों में स्थित तमाम देवी मंदिरों पर श्रद्घालुओं की भीड़ देखी गई। यह श्रद्घालु कतारबद्घ होकर इलायची, नारियल, दाना सहित मिष्ठान चढ़ाकर दर्शन पूजन कर रहे थे। साथ ही जयकारे भी लगा रहे थे।
विज्ञापन


    खासतौर से वनदेवी धाम व शीतला धाम पर श्रद्घालुओं की अपार संख्या को देखते हुए मंदिरों में सुरक्षा की व्यापक बंदोबस्त किए गए थे। सुबह से शुरू हुआ भजन कीर्तन का कार्यक्रम देर रात तक  चलता रहा। उधर  घंटों व शंख  की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। मंदिर के आसपास पुलिस की सुरक्षा काफी चुस्त रखी गई है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें