शारदीय नवरात्र की पूर्व संध्या पर नगर के आजमगढ़ स्थित दुर्गा मंदिर पर सजी पूजा सामग्री की दुकानें।
- फोटो : mau
नवरात्र की पूर्व संध्या पर भक्तों ने पर्व की सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस बार भी नौ दिनों तक होने वाली मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा धूमधाम से होगी। जिले में इस बार भी खासतौर से वनदेवी धाम, शीतला माता धाम, मां कोयल मर्याद भवानी माई मंदिर, अष्टभुजा देवी मंदिर सहित प्रमुख देवी मंदिरों पर भक्तों के उमड़ने की उम्मीद है। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
नवरात्र के मौके पर जिले के प्रमुख देवी मंदिरों में भक्तों का पूरे नौ दिनों तक तांता लगा रहता है। नगर क्षेत्र के शीतलामाता धाम, वनदेवी मंदिर सहित जिले के अन्य इलाकों में मां कोयल मर्यादा भवानी माई मंदिर, अष्टभुजा मंदिर सहित प्रमुख देवी मंदिरों पर भारी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ती है।
नगर स्थित शीतला माता मंदिर, आजमगढ़ मोड़ पर स्थित मां दुर्गा मंदिर, रोडवेज और फातिमा मोड़ पर स्थित माता दुर्गा का मंदिर सहित ग्रामीण अंचलों के प्रमुख वनदेवी मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। भक्तों ने पूजा के लिए जमकर खरीदारी की। पिपरीडीह संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में चल रही नवरात्र की तैयारी मंगलवार को पूरी हो गई। भक्त दुर्गा मंदिरों की साफ सफाई तथा सजावट में देर शाम तक लगे रहे। साथ ही जमकर खरीदारी की।