वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र के करहां बाजार में बीते 15 दिनों से फुंके ट्रांसफार्मर को मंगलवार को बदलने के दौरान आक्रोशित लोगों और जेई के बीच नोकझोंक हो गई। जेई के जल्द ट्रांसफार्मर लगा दिए जाने पर लोग शांत हुए।
करहा बाजार में लगा 250 केवी का ट्रांसफार्मर का 15 दिन पहले फुंक गया था। जिससे बाजार में बिजली आपूर्ति ठप थी। कई दिनों से बिजली आपूर्ति ठप होने से नाराज लोगों ने पिछले दिनों एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र ट्रांसफार्मर न बदले जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी थी। एसडीएम के निर्देश के बाद मंगलवार की शाम बिजली विभाग के जेई अनुज कुमार सिंह अपने कर्मचारियों के साथ पहुंचे। जेई कम कर्मचारियों के चलते अगले दिन ट्रांसफार्मर लगाने की बात कहकर जाने लगे। जिस पर स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया और इसे लेकर उनकी मौजूद कर्मचारियों के बीच नोकझोंक हो गया। हालांकि बाद में जेई ने लोगों देर जल्द ट्रांसफार्मर लगाने का आश्वासन देकर शांत कराया। देर रात तक ट्रांसफार्मर लगाए जाने का काम जारी था।