फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस ने निकाली किसान सम्मान विजय यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस की तरफ से शनिवार को गांवों में किसान सम्मान विजय पद यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मुरली मनोहर पांडेय नें घोसी विधानसभा के पवनी गांव से प्रारंभ किया।
विज्ञापन

इस मौके पर मुरली मनोहर पांडेय ने कहा कि पूर्वांचल में 32 चीने मिलें थीं, 18 चीने मिलें बंद हो गईं । शेष चीनी मिलें बंद होने के कगार पर हैं। गन्ना किसानों का भुगतान केंद्र, प्रदेश सरकार द्वारा अब तक नहीं किया गया। खाद, बीज के दाम निरंतर बढ़ाए जा रहे हैं। बिजली के बिल में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। किसानों के उपज का सही मूल्य नहीं मिल रहा है। किसान कर्जें में डूबा हैं और किसानों का कर्ज माफ नहीं हो रहा है। किसानों की दशा बद से बदतर हो गई है। अगर यूपी में एनसीपी की सरकार बनती है तो किसानों का बिजली बिल माफ होगा। किसानों का आय दोगुना होगी। 300 यूनिट बिजली फ्री मिलेगी, खाद और बीज कम दाम पर मिलेगा। किसानों का दशा सुधारने के लिए उप्र कृषि नीति बनाई जाएगी। कृषि आयोग का गठन होगा। इस अवसर पर कन्हैया लाल, कालिका राजभर, पवन कुमार, रघुवीर यादव, सतीश चंद यादव, बबलू कन्नौजिया आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें