कोपागंज के ग्राम सभा सोडसर में अतिक्रमण हटाती जेसीबी।
कोपागंज। क्षेत्र के सोड़सर में गांव में एक व्यक्ति द्वारा चकरोड पर मकान बनाकर अतिक्रमण कर लिया गया था, जिसको लेकर ग्रामीणों ने कई बार ब्लॉक से लेकर उच्चाधिकारियों से शिकायत की। मामला का हल न होता देखा शिकायतकर्ता ने जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के साथ ही न्यायालय में वाद दाखिल किया था। मंगलवार को नायब तहसीलदार ने मौके पर राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटवाया।
सोड़सर स्थित चकरोड मार्ग पर गांव के सुभाष चौहान द्वारा अतिक्रमण कर आवास बना दिया गया था, जिसको लेकर ग्रामीणों ने कई बार अतिक्रमण हटाए जाने के लिए शिकायत किया, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। शिकायत कर्ता जगदीश चौहान ने मामला न्यायालय में वाद दाखिल कर दिया। वहीं जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत की। तहसीलदार मनोज सिंह ने बताया कि मंगलवार को तहसीलदार के आदेश पर नायब राजस्व टीम ने चकरोड से अतिक्रमण हटवाया।