मऊ। एकादशी पर नगर के रेलवे क्रॉसिंग बालनिकेतन स्थित श्री हनुमान गढ़ी मंदिर में संगीतमय श्री सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित किया।
सुंदरकांड पाठ में बब्बन सिंह, रिंकू मिश्रा, अजय मिश्र, आनंद कुमार एवं विनोद गुप्त ने विभिन्न स्वरों में सुंदरकांड पाठ की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में गायक सूरज सिंह के सुमधुर भजनों ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर और मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके साथ ही कार्यक्रम में गायक सूरज सिंह के सुमधुर भजनों ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर और मंत्रमुग्ध कर दिया। संगीतमय पाठ और भजन संध्या के समापन पर श्री हनुमान जी महाराज की महाआरती उतारी गई। इसके पश्चात सभी भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।
इस दौरान श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए मंदिर के प्रमुख डॉ. राम गोपाल ने एकादशी व्रत के माहात्म्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सामूहिक रूप से श्री सुंदरकांड का पाठ करने से साधकों को कई गुना आध्यात्मिक लाभ और मानसिक शांति प्राप्त होती है।
श्री हनुमान जी के आदर्शों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा, हनुमान जी महाराज असीम बलशाली होने के बावजूद सदैव विनम्र रहे। विनम्रता का सीख हमें चींटी जैसे छोटे जीव से भी मिलती है, जो अपने नम्र स्वभाव के कारण बिना किसी अवरोध के अपने मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ती है। इस अवसर पर अशोक यादव, राजेश कुमार, संजय सर्राफ, जे.एन. सिंह, श्रीराम लोहिया, सुरेश सिंह, रघुनाथ चौहान, वीरेंद्र गुप्ता, पंकज राजभर, अनूप वर्मा, अनिल शर्मा, तरुण कुमार, राजेंद्र उपस्थित रहे।