फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखा बजाने के विवाद में सराफा कारीगर की हत्या

Fri, 13 Nov 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनावी रंजिश और पटाखा बजाने के विवाद को लेकर घोसी कोतवाली क्षेत्र के भटमिला गांव में दीपावली के दिन एक सराफा कारीगर की उसके पड़ोसियों ने राड से पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने गांव के चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन



भटमिला गांव निवासी राजेश वर्मा (37)पुत्र रामनरायन वर्मा अमिला में एक सराफा कारोबारी के यहां कारीगर था। बुधवार की रात दीपावली की पूजा के बाद वह घर से बाहर बच्चों के साथ पटाखा बजा रहा था।


 उसके पड़ोसी जो चुनावी रंजिश को लेकर पहले से नाराज थे ने मना किया तो दोनों में विवाद हो गया। इसी बीच घर में से लोहे की राड लाकर पड़ोसियों ने राजेश के सिर पर कई बार प्रहार किया। इससे वह वहीं गिर पड़ा।
विज्ञापन



राजेश को बचाने गई उसकी पत्नी दुर्गावती बड़े भाई प्रकाश एवं पप्पू को भी लात घूसों से पीट कर घायल कर दिया। परिवारवाले राजेश को तत्काल अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता रामनरायन की तहरीर पर पुलिस ने मारुति किंकर सिंह, गौरव वर्मा, आदित्य वर्मा व जितेश वर्मा के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया।


 प्रभारी निरीक्षक राकेश जायसवाल ने बताया कि चार लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी आदित्य को गिरफ्तार कर लिया गया है।


अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। बताते चलें कि राजेश वर्मा ने हाल में ही क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा था। उसके विरोध में पड़ोसियों ने एक प्रत्याशी उतारा जो जीत गया था। इसी बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच पहले से ही तनाव था।  इस बीच दीपावली पर दोनों के बीच हुए नोकझोंक ने बड़ी घटना करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें