फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिनों तक बैंक बंद रहने से हलाकान रहे लोग

Fri, 13 Nov 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावली और अन्य पर्वों पर लगातार तीन दिनों से बैंकों में अवकाश रहने से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।अधिकांश बैंकों के एटीएम खाली हो गए थे। कुछ इक्का दुक्का एटीएम से ही रुपये निकाले जा सके। ऐसे एटीएम पर लोगों की भारी भीड़ रही। लोग घंटों कतार में खड़े रहे।
विज्ञापन



 11 नवंबर को दीपावली के उपलक्ष्य में बैंकों में अवकाश था। 12 और 13 नवंबर को भी बैंकों में अवकाश रहा। इधर भैयादूज , गोबरधन पूजा  और 17 नवंबर को होने वाले डाला छठ पर्व की तैयारियों के लिए लोगों को रुपयों की जरूरत थी। सुबह से ही लोगों को एक एटीएम से दूसरे और तीसरे एटीएम का चक्कर लगाते देखा गया।


 नगर की भारतीय स्टेट बैंक की मुुख्य शाखा पर लगे चारों एटीएम से रुपये मिलना बंद हो जाने से लोग केनरा बैंक , बैंक आफ बड़ौदा , बैंक आफ इंडिया और ऐक्सिस बैंक और एचडीएफसी बैंकों के एटीएम पर भागते रहे।
विज्ञापन



 अपरान्ह एक बजे से ही सहादपुरा के पास केनरा बैक के एटीएम पर भारी भीड़ लगी हुई थी। उस समय तक आस पास के सारे बैंकों के एटीएम से रुपये मिलने बंद हो चुके थे। सैकडों लोगों को गाजीपुर तिराहे से लेकर भीटी , चौक ,सहादतपुरा रेलवे स्टेशन और मिर्जाहादीपुरा तक भाग दौड़ करते देखा गया।


रुपये पाने की उम्मीद में लोग घंटों कतार में खड़े रहे लेकिन बहुतों को उस समय भारी निराशा  झेलनी पड़ी जब उनकी बारी आते ही एटीएम से रुपये मिलना बंद हो गए। कई लोगों के साथ ऐसा हुआ।  लोग इस दुर्व्यवस्था को कोसते रहे। उनका कहना था कि जब अधिकारी जान रहे थे कि तीन दिनों का अवकाश रहेेगा तो उन्हें एटीएम में उसी हिसाब से अधिक रुपये डालने चाहिए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें