फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाला निर्माण के लिए रेलवे को धन का भुगतान करेगी नगर पालिका

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। शहर के 10 से अधिक मुहल्लों की जल निकासी की समस्या को दूर करने के लिए रेलवे द्वारा कच्ची नाली का निर्माण कराया गया है। मऊ-शाहगंज रेल खंड के दोहरीकरण को लेकर नाला बाधित हो गया। जिससे 50 हजार से अधिक की आबादी की जल निकासी की समस्या उत्पन्न हो गई। इससे निजात दिलाने के क्रम में रेलवे द्वारा जल निकासी की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

जल निकासी की व्यवस्था बाधित होने के कारण शहर के रघुनाथपुरा, बुलाकीपुरा, चांदपुरा, मुंशीपुरा, कम्हरिया आदि मुहल्ले के 50 हजार से अधिक लोगों के सामने जल जमाव की समस्या उत्पन्न हो गई। इससे निजात दिलाने के गत दिनों नगर पालिका और रेलवे के अधिकारियों ने निरीक्षण कर कच्चा नाला बनाने का निर्णय लिया था। जिसके क्रम में रेलवे ने बृहस्पतिवार को जल निकासी का प्रबंध किया। नगर पालिकाध्यक्ष मु. तैय्यब पालकी ने बताया कि रेलवे के निर्माण कार्य के कारण नाला बाधित हो गया है। वैकल्पिक व्यवस्था रेलवे द्वारा की गई है। कहा कि रेलवे द्वारा नाला निर्माण के लिए स्टीमेट देने के बाद उन्हें भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें