फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ: मुख्तार अंसारी के करीबी पर चला प्रशासन का डंडा, ढाई करोड़ की बेनामी संपत्ति कुर्क

Fri, 29 Apr 2022 05:03 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, मऊ

सार

मऊ में मुख्तार अंसारी के सहयोगी पति-पत्नी की ढाई करोड़ की बेनामी संपत्ति शुक्रवार को कुर्क कर ली गई।
विज्ञापन
मुख्तार अंसारी के करीबी की बेनामी संपत्ति कुर्क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जेल में बंद मऊ सदर से पूर्व विधायक  मुख्तार अंसारी के एक करीबी पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को पुलिस प्रशासन ने करीब दो करोड़ 50 लाख की बेनामी संपत्ति कुर्क कर ली। यह कार्रवाई मुख्तार अंसारी के करीबी आनंद यादव और उनकी पत्नी मीरा पर हुई। इन दोनों के नाम पर दर्ज जमीन को कुर्क कर लिया गया।

विज्ञापन


प्रशासन की इस कार्रवाई से मुख्तार के समर्थकों में हड़कंप मच गया है। प्रदेश सरकार का डंडा लगातार माफियाओं पर चल रहा है। गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रिया-कलाप संबंधित रिपोर्ट पर डीएम ने आईएस-191 गैंग के लीडर मुख्तार अंसारी के करीबी आनंद यादव और उसकी पत्नी मीरा के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया था।

आनंद यादव पर दर्ज हैं कई मुकदमे

इस क्रम में मजिस्ट्रेट त्रिभुवन कुमार, सीओ धनंजय मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस और राजस्व की टीम शुक्रवार को परदहां गांव स्थित भूमि पर पहुंची और मुनादी करवा कर जमीन कुर्क करने की कार्रवाई की। गाटा संख्या 2172 के रकबा 168 कड़ी जमीन को कुर्क किया गया।

विज्ञापन

जिसकी सरकारी कीमत 49 लाख 68 हजार रुपए है लेकिन जमीन की बाजार मूल्य 2 करोड़ 50 लाख की बताई जा रही है।  आनंद कुमार यादव के खिलाफ थाना सरायलखंसी में अलग-अलग धाराओं में 10 ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें