फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News : संसद सत्र में बोले सांसद राजीव राय बोले, मेडिकल सहित टेक्निकल प्रशिक्षण केंद्र खोलने की उठाई मांग

Wed, 19 Mar 2025 04:11 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

नियुक्ति से पहले दक्षता के लिए प्रशिक्षण केंद्र खोलने की मांग को लेकर सांसद राजीव राय ने संसद सत्र के दौरान आवाज उठाई है।
विज्ञापन
संसद सत्र में बोलते सांसद राजीव राय - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घोसी लोकसभा सांसद राजीव राय  संसद सत्र के दौरान घोसी लोकसभा में सेना एवं पैरामिलिट्री जवानों की भर्ती का कैंप और नियुक्ति से पहले दक्षता के लिए मेडिकल सहित अन्य टेक्निकल प्रशिक्षण केंद्र खोलने का मुद्दा उठाया। 

विज्ञापन


घोसी सांसद राजीव राय ने सदन में अपनी बात रखते हुए कहा कि घोसी लोकसभा में रोजगार का कोई व्यापक साधन नहीं है।  युवा प्रतिदिन सुबह-सुबह सड़कों पर सेना और पैरामिलिट्री में भर्ती होने का ख्वाब पाले हुए दौड़ते और पसीना बहाते हुए नजर आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने उनके अरमानों और भविष्य पर पहले ही सेना की भर्ती को अग्निवीर के रूप में तब्दील कर कुठाराघात कर ही दिया है, इसके लिए घोसी लोकसभा में उनको समुचित प्रशिक्षण देने के लिए स्थायी प्रशिक्षण कैंप, जिसमें उन्हें मेडिकल सहित अन्य टेक्निकल पहलुओं के लिए प्रशिक्षित किया जा सके। साथ ही  पैरामिलिट्री में भर्ती के लिए चयन संबंधी कैंप जिले में लगाया जाए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें