फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: गन्ना और गेहूं की फसल में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के फरीदपुर धर्मा गांव में ट्रांसफाॅर्मर से निकली चिंगारी से गेहूं और गन्ने की फसल में आग लग गई। गेहूं की एक बिस्वा फसल और गन्ने की कुछ फसल जल गई। धुआं उठता देख पहुंचे ग्रामीणों ने पहुंचकर किसी तरह आग बुझाई।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह 11 बजे अचानक ट्रांसफाॅर्मर से चिंगारी निकली और हरिश्चंद्र यादव के गन्ने और धनपत यादव के गेहूं की खेत में आग लग गई।
गेहूं की फसल हरी होने से अधिक नहीं जला। ग्रामीणों ने बताया कि विद्युत उपकेंद्र डंगौली से फरीदपुर धर्मा गांव में बिजली सप्लाई मिलती है। अप्रैल माह में जर्जर बिजली के तारों से चिंगारी निकलने से आगलगी की घटनाएं बढ़ जाती हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें