फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सपा नेताओं को नजरबंद करने पर सांसद राजीव राय ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी लोकसभा क्षेत्र से सपा सांसद राजीव राय ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया। वीडियो में सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री जी, आज आपका मऊ में आगमन हो रहा है।
विज्ञापन

मैं स्थानीय सांसद के रूप में आपका दूर से ही सही, स्वागत करते हुए जनहित के मुद्दों को आपके संज्ञान में लाना चाहता था लेकिन यह जानकर पीड़ा हुई कि हमारे कई समाजवादी साथियों को आपकी पुलिस ने रात से ही नजरबंद कर उनके घरों के बाहर पुलिस तैनात कर दी है।
सांसद ने बिना किसी का नाम लिए कटाक्ष करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जब मंच से भाषण दे रहे होंगे, उसी समय किसी माननीय के संरक्षण में कुछ हिस्ट्रीशीटर और गंभीर अपराधों के आरोपी मंच के आसपास मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सांसद ने मोहन सेतु से लेकर घोसी चीनी मिल तक के मुद्दों को मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाने की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें